Member Count
83+ Members

हमारा उद्देश्य

 

 

                        मनिहार वेलफेयर सोसाइटी मनिहार समुदाय के लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास जैसे मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने पर नि:स्वार्थ कार्य कर रहा है। सोसाइटी अपने समुदाय के लोगों को, समुदाय के लोगों द्वारा सहयोग उपलब्ध कराने में सहयोग करता है। समुदाय को सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक उन्नति में समान प्रतिभागिता के लिए प्रयासरत है। सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य समुदाय को शैक्षिक रूप से मज़बूत बनाना है। जिसके लिए विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन कर रहा है। सोसाइटी अपने पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं व सदस्यों के सुरक्षित भविष्य के लिए आकस्मिक दुर्घटना कार्यक्रम संचालित कर रहा है ।जिसके अंतर्गत सदस्यों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। जिसमें सोसाइटी की भूमिका एक मध्यस्थ की होगी। इसके अतिरिक्त अन्य उद्देश्य निम्मवत हैं-
1-शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार के विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन कर सामाजिक उत्थान करना।
2-समुदाय के लोगों को आर्थिक रूप से मज़बूत करने में सहयोग करना।
3-समुदाय के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को समुदाय के सम्मानित चिकित्सा क्षेत्र के विद्वानों से परामर्श और सहयोग प्रदान करना।
4-समुदाय की महिलाओं के उत्थान  एवं स्वावलंबन हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन करना।
5- रिश्ता ग्रुप के माध्यम से समुदाय के लड़के-लड़कियों के रिश्ते में सहयोग करना।
6-समुदाय में व्याप्त दहेज आदि जैसी कुरीतियों को समाप्त करने की पहल करना।
7-समुदाय के नवयुवक और नवयुवतियों को उनके अच्छे करियर एवं नौकरियों में काउंसलिंग के माध्यम से सुझाव व सहयोग प्रदान करना।
8-समुदाय के हितार्थ अनाथालय, छात्रावास व व्यायामशाला आदि की स्थापना कर नि: शुल्क सेवा करना।
9-समुदाय के प्रत्येक व्यक्ति को आकस्मिक आर्थिक सहयोग प्रदान करने का विकल्प तैयार करना।
10-समुदाय में आपस में एक दूसरे के लिए आपसी सौहार्द का वातावरण तैयार करना।

 

हमारी योजनाएं

 

 

                  मनिहार वेलफेयर सोसाइटी समुदाय के सामाजिक उत्थान के लिए कटिबद्ध है। हमारी समर्पित टीम विशेष रूप से इस दिशा में कार्य कर रही है और हम समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। सोसाइटी समुदाय के कुशल व्यवसायियों, शिक्षाविदों और अन्य सम्मानित व्यक्तियों का सहयोग लेकर समाज को लाभान्वित करने की योजना पर कार्य करती है। हमारा मुख्य लक्ष्य समुदाय के कमजोर और उपेक्षित वर्गों की मदद करना और उन्हें समुदाय की मुख्यधारा में लाना है। इसके साथ ही हम शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान को प्रमुख प्राथमिकता देते हुए योजनाएं बनाते हैं, ताकि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में सुधार कर सके और आगे बढ़ सके।

                इसके अतिरिक्त, निम्नलिखित योजनाओं पर सोसाइटी का कार्य प्रस्तावित है:

  1. समुदाय के लिए हेल्प डेस्क का प्रबंध करना।
  2. सिविल सर्विसेज, NEET, JEE और उच्च शिक्षा के लिए समुदाय के बच्चों के लिए उपयुक्त स्थान पर हॉस्टल/लॉज का निर्माण कराना।
  3. प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थानों के सहयोग से समुदाय के बच्चों को उच्च शिक्षा में सहयोग करना।
  4. समुदाय के नौजवानों को बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कुशल टीमों का गठन करना।
  5. समुदाय को शैक्षिक रूप से मजबूत करने के लिए स्कूल, कॉलेज एवं तकनीकी संस्थानों का संचालन करना।
  6. 6 से 14 वर्ष के बच्चों को विशेष शिक्षा कार्यक्रमों के माध्यम से सहयोग करना।
  7. ड्रॉप आउट बच्चों की शिक्षा पूर्ण कराने में सहयोग करना।
  8. टेली मेडिसिन व अन्य माध्यमों से स्वास्थ्य सहयोग प्रदान करना।
  9. समुदाय के लोगों को सहयोग कर स्वावलंबी बनाने में सहयोग करना।
  10. समुदाय के शिक्षित व्यक्तियों के बौद्धिक विकास के लिए पुस्तकालय तथा वाचनालय की स्थापना व संचालन करना।